फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 18 मार्च 2016

सामुदायिक रेडियो नेटवर्क के नए पोर्टल की शुरुआत

केंद्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने आज यहां ‘सामुदायिक रेडियो स्टेशन संघ’ द्वारा आयोजित एक दिवसीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र के दौरान सामुदायिक रेडियो नेटवर्क के नए पोर्टल की औपचारिक शुरुआत की। अपने संबोधन में डा. जितेंद्र सिंह ने कहा, देश भर में टीवी चैनलों की जोरदार उपस्थिति और तेजी से बढ़ रही संख्या के बावजूद, रेडियो की अब भी दूरदराज तथा उन परिधीय क्षेत्रों में पहुंच है, जहां टेलीविजन उपलब्ध नहीं है। फिर चाहे वहां बिजली की अनुपलब्धता हो या फिर सिग्नल का संकट। आज देश में 15,000 के करीब पंचायतें ऑप्टिकल फाइबर सुविधा से जुड़ गई हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ के हर महीने हो रहे प्रसारण ने न केवल रेडियो के श्रोताओं की संख्या में वृद्धि करने में योगदान दिया है बल्कि टीवी चैनलों को भी ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण करने के बाध्य किया है। इस अवसर पर संसद सदस्य श्रीमती संतोष अहलावत, जन संचार से प्रो. ब्रिज किशोर कुठियाला और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम का संचालन श्री रमेश हंगलू ने किया। जम्मू-कश्मीर राज्य में जम्मू में पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने का श्रेय हंगलू को ही जाता है। श्री हंगलू ने जरूरतमंदों में शिक्षा का फैलाव करने के लिए अधिक सामुदायिक भागीदारी और सामुदायिक रेडियो नेटवर्क के जरिए केंद्र सरकार की गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरुकता लाने की जरूरत बताई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ODC of my Ph.D Scholar

 Seeing our scholar defending his PhD thesis during ODC was a great moment. This was the result of his hard work. Dr. Sanjay Singh, a senior...